फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से 22 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यापारी से 22 हजार लूटे
विज्ञापन

मीरापुर। चार बदमाशों ने दिनदहाड़े गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला के किराना व्यापारी से 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर सीओ एसकेएस प्रताप और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव नरसिंहपुर निवासी रवि पुत्र अशोक ने गांव में किराना की दुकान कर रखी है। बुधवार दोपहर रवि बाइक से मीरापुर सामान खरीदने के लिए जा रहा था। मीरापुर-खतौली मार्ग पर जब वह चुड़ियाला के निकट बंद पड़े क्रेशर के सामने पहुंचा, तो वहां पर घात लगाए खड़े चार बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोक लिया और आतंकित कर उससे 22 हजार रुपये लूट लिए। बाद में लुटेरे गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप और मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की, लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें