फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टा लगाते पांच लोग गिरफ्तार, नगदी व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर पांच लोगों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हजारों की नगदी, कई मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

बुधवार रात्रि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला पठानपुरा में अफजल के घर में छापेमारी कर वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों लोग एलसीडी लगाकर इंडियन प्रीमियर लीग पर हजारों रुपये का सट्टा लगा रहे थे। मौके से एक एलसीडी, तीन मोबाइल, करीब 9 हजार 500 रुपये की नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहल्ला पठानपुरा निवासी अफजल पुत्र मोबिन, आरिफ पुत्र इसराईल, गुड्डू पुत्र बशीर, जीशान पुत्र इरफान और आशू पुत्र नईम शामिल हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में उन्हें छुड़ाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बृहस्पतिवार दोपहर पांचों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें