फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेनर की चपेट में आने से किशोर की जान गई

विज्ञापन
कंटेनर की चपेट में आने से किशोर की जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित कांटे चौकी के समीप बृहस्पतिवार की शाम एक कंटेनर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

कांटे गांव निवासी इरफान पुत्र हनीफ 14 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम गांव के बगल में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वह कांटे चौकी के पास पहुंचे और सड़क पार करने लगे। उसी दौरान खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रही कंटेनर की चपेट में आए गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आस पास की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान कर घरवालो को सूचना दिया। कांटे पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। इरफान पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। उसकी एक छोटी बहन भी है। इसके साथ ही उसके दो भाईयों की शादी हो चुकी है। इरफान की मौत से परिजन काफी गमगीन थे। कोतवाल कुशल पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें