फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध विक्रेता असबाब हत्याकांड-----------

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों को कैमरों की फुटेज में पहचान करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

खतौली। दूध विक्रेता असबाब के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कई लोगों से भी पूछताछ की। मृतक के परिजनों ने भी पुलिस से हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाल निवासी मोहल्ला इस्लामनगर निवासी दूधिया असबाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च की रात करीब 8 बजे घंटाघर के निकट अग्रवाल दूध की डेयरी के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता अख्तर ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच व पुलिस दूधिया हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस पहले दिन से ही दो भाइयों की हत्या करने की रंजिश को लेकर जांच पड़ताल रही है। वारदात की रात में ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस हत्याकांड को लेकर कई लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है। मृतक के परिजन भी हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर इंस्पेक्टर से मिले थे। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें