झिंझाना। पुलिस ने गांव खानुपर जाटान में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी और उपकरण के साथ 30 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों राजपाल और जीतराम निवासी मोहल्ला माजरा कस्बा झिंझाना को गिरफ्तार किया है, जबकि राजपाल निवासी गांव खानपुर जाटान मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल
झिंझाना। करनाल-हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम लगभग आठ बजे गांव पटनी में सड़क में गड्ढे के चलते दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार संजू निवासी गांव असरपुर गंभीर घायल हो गया। 100 डायल पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल के पिता विजयपाल ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।