फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई ने नशा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से आए युवक ने ही शामली बस स्टैंड के पास एक मकान में अपनी मौसेरी बहन को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के देहरादून जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव में उसकी मौसी रहती है। मौसी का लड़का लगातार उनके यहां आता-जाता था। आरोप है कि तीन मई को मौसेरा भाई युवती को बहाने से मुजफ्फरनगर शहर ले आया औश्र शामली स्टैंड की तरफ स्थित एक मकान में ले गया, जहां ओर कोई भी नहीं था। आरोप है कि वहां आरोपी ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मौसेरे भाई की हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्याजूपुरा के जंगल में पकड़ी गोकशी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा के जंगल में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबिश देकर गोकशी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से गोवंश की खाल और अवशेष बरामद किए। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें