फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल हत्याकांड के छह आरोपी फरार घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल हत्याकांड के छह आरोपी फरार घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। कोर्ट ने नयागांव के विशाल हत्याकांड में फरार छह आरोपियों को फरार घोषित कर दिया है। इस मामले में सीबीसीआईडी ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। फरारी के नोटिस पुलिस शनिवार को आरोपियों के घर पर चस्पा करेगी।
विज्ञापन

दस फरवरी 2017 को नया गांव के विशाल की जंगल में गोली मारने के बाद धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता संजय को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। इस घटना में पेद्दा पैरोकारों को नामजद कराने से खूब राजनीति हुई थी। विशाल हत्याकांड में आठ लोगों को नामजद किया गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस केस की जांच सीबीसीआईडी को दी गई थी। सीबीसीआईडी ने नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी छह आरोपी गांव पेद्दा के पूर्व प्रधान इकबाल, नफीस, फुरकान, इफ्तकार, अकबर व शमीम अब भी फरार हैं। कोर्ट ने इन छह आरोपियों को फरार घोषित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के घरों पर फरारी के नोटिस शनिवार को चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें