कार पलटी, महिला समेत चार लोग घायल
मीरापुर। मेरठ से बिजनौर की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकराने के बाद मोंटी तिराहे पर पलट गई। कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया।
बुधवार की शाम करीब आठ बजे जसपुर, जनपद बिजनौर निवासी हरविंद्र सिंह आदि मेरठ के एक अस्पताल से उपचार कराकर कार से वापस अपने गांव जा रहे थे। इन लोगों की कार जैसे ही मीरापुर के मोंटी तिराहे पर पहुंची, तो सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। कार उछल कर डिवाइडर से करीब आठ फुट दूर जाकर गिरी। कार में सवार हरविंद्र सिंह पुत्र रामलाल उसकी गरिमा, डा. सुभाष चंद वर्मा तथा चालक मोहम्मद यूनुस पुत्र अब्दुल रहमान घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अन्य वाहन से उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भेज दिया।
दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
मीरापुर। गांव भुम्मा में रेस लगाने गए युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बड़ों में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार गांव के मांगेराम व चतरसेन आदि के लड़के प्रतिदिन की भांति रेस लगा रहे थे। दोनों पक्षों के लड़कों में कुछ कहासुनी हुई तो मामला बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया।