फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित आरोपी सिपाही पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित सिपाही पर कसी नकेल
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने आरोपी निलंबित सिपाही सचिन पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। पीड़िता पत्नी की ओर से पति सिपाही समेत ससुराल वालों के विरुद्ध दर्ज कराए गए संगीन आरोपों के मुकदमों की जांच पड़ताल प्रारंभ हो गई है। आरोपी सिपाही को दहेज में मिले सामानों की भी पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी महिला चिकित्सक ने खतौली में डायल 100 की गाड़ी पर तैनात हापुड़ निवासी निवासी सिपाही सचिन को अपना पति बताते हुए उसके विरुद्ध दुराचार, कुकर्म व फांसी लगाकर हत्या करने के अलावा अमानत में ख्यानत करने समेत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस प्रकरण में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। सोमवार को पीड़िता चिकित्सक के कोर्ट में बयान होने के बाद से पुलिस ने आरोपी सिपाही पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। आरोपी पति को उसके गांव में परिजनों को खरीदवाकर दी जमीन की भी जांच पड़ताल की जा रही है। दान दहेज में दिए गए सामानों की जांच की जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें