फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर खडिय़ा बाजार के बाहरी हिस्से में मंगलवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में घायल एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौेके पर लोगों के जुटने से करीब तीन घंटे हाइवे पर आवाजाही ठप रही। विवरण के मुताबिक परसवार राजा गांव के पूर्व प्रधान व समाजसेवी तारा प्रसाद का पुत्र अमन भारती उर्फ सोनू (19) गांव के सन्नी (15) पुत्र राजकुमार के साथ बाइक में पेट्राल डलवाने गया था। लौटते वक्त खडिय़ा बाजार के पास स्थित बैगा बस्ती के करीब शक्तिनगर से वाराणसी जा रही यूपी परिवहन निगम में अनुबंधित जनरथ बस हाइवा को ओवरटेक कर आगे बढने लगी। इसी दौरान सामने से आ रहे अमन की बाइक को बस ने सामने से टक्कर मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद काफी संख्या में लोगों के साथ परिजन भी पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र ने हादसे व घटनाक्रम की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दिया। इसके बाद आश्वस्त किया डीएम आपदा कोष से मृतक परिजनों को एक लाख की मदद दी जाएगी। रोडवेज के एआरएम ने सहायता का ऐलान किया। तब पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनसेट
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत में बलुई बंधी के पास सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बंधुवारी निवासी अमेरिका की मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग बगैर हेलमेट के सवार थे। युवक की मौत के बाद दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक पर तीन लोग सवार होकर केवटा गांव की ओर जा रहे थे। बलुई बंधी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल युवक अपने साथी को वहीं छोड़कर फरार हो गए और किसी को इसकी जानकारी भी नहीं दी। ग्रामीणों की सूचना पर गुर्मा पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त अमेरिका पुत्र रामप्यारे निवासी ग्राम बधुवारी थाना राबर्ट्सगंज के रूप मेें हुई है। वह बाएं हाथ से दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें