फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर के 45 बीएलओ पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार सदर रंजीत सिंह ने बताया कि तहसील में 45 बीएलओ अभी तक विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए सामग्री नहीं ले गए है। रविवार को विशेष अभियान चलेगा, यदि ये बीएलओ ड्यूटी पर नहीं जाएंगे तो रविवार शाम इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमें पुरकाजी ब्लाक के 25, चरथावल के छह और कूकड़ा ब्लाक के 14 बीएलओ शामिल हैं। इसी तरह 15 सुपरवाइजर गैरहाजिर हैं, इनके खिलाफ भी एफआईआर होगी।
विज्ञापन


कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी
मुजफ्फरनगर। न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर चार के स्टेनो अजय सिसौदिया को सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला जज अली जामिन ने उनके कार्य की सराहना की। अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव ने की। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, सचिव सतीश पंवार, हिमांशु भटनागर, देवेंद्र गुप्ता, सुबोध वत्स, संरक्षक पंडित जयकुमार शर्मा, देवदत्त कौशिक, अशोक अग्रवाल, संजय वर्मा, प्रदीप बतरा, अमरदीप सिंह, गोपाल कुमार आदि रहे।

आईएम डेजी की होगी शूटिंग
मुजफ्फरनगर। जिले में शीघ्र ही हिंदी फिल्म आईएम डेजी की शूटिंग होगी। लेखक एवं निर्देशक अमित कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को ग्रांड प्लाजा में ऑडिशन होगा। फिल्म महिला प्रधान है और सिनेमा के पर्दे पर बिल्कुल नई है। निर्माता डॉ नरेश ने बताया कि मार्च माह से शूटिंग शुरू हो जाएगी। जिले और बाहर के कई कलाकार इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें