फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर दबोचे, लूटी गई बाइक बरादम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर दबोचे, लूटी गई बाइक बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने दो वाहन गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी और बाइक के साथ चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर रामपुरम गेट से दो कथित वाहन चोर अफगान पुत्र खलील निवासी खालसा पट्टी गांव सुजडू और गुलशेर पुत्र जमील अहमद निवासी जामियानगर को दबोचा है। दोनों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर वाहन चोर हैं, जो चोरी की बाइकों के इंजन व चेसिस नंबर बदल कर जाली कागज बनाकर बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर भिड़े
मुजफ्फरनगर। नईमंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर में रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। शेरनगर निवासी वारिस अहमद ने से एक व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व 42 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उधार दी गई रकम वापस मांगने पर उक्त व्यक्ति ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर वारिस अहमद पर हमला कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
महिला से कुंडल लूटे,
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस में महिला के कानों से कुंडल झपट कर भाग रहे बदमाश को यात्रियों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। सूजडू निवासी रोहित की पत्नी कहीं जाने के लिए सूजडू चुंगी से बस में सवार हुई थी, तभी एक युवक उसकेकुंडल झटक कर भागने लगा। बस में सवार यात्रियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
तमंचे समेत दबोचा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर पर मक्कीनगर में दबिश देकर दानिश पुत्र ताहिर को पकड़ा है, युवक के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार पुरकाजी में एक डॉक्टर के पास काम करता है। शुक्रवार रात वह अपनी विक्की में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था। रास्ते में उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पुरकाजी अस्पताल लाए, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात में वाहन के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें