फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड : भाकियू अध्यक्ष टिकैत की कोर्ट में हुई पेशी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले में सोमवार को आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए, जबकि वादी पूर्व मंत्री योगराज के कोर्ट में नहीं आने से जिरह नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई पांच जुलाई तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

चौदह साल पहले वर्ष 2003 को थाना भौराकलां के ग्राम अलावलपुर माजरा में चौधरी जगबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र योगराज सिंह ने चौधरी नरेश टिकैत समेत तीन लोगों को नामजद कराया था, जिनमें दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। यह मुकदमा एडीजे (4) बृजेंद्र त्यागी की कोर्ट में चल रहा है। घटना के 14 वर्ष बाद भी मामले में वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बयान अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। हाई प्रोफाइल इस मामले में 14 वर्षों से तारीख पर तारीख लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें