फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े आरोपी लेखपाल मेरठ कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घूसखोर लेखपाल को जेल भेजा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीण से मकान खाली कराने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आरोपी लेखपाल को खतौली पुलिस ने मेरठ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी लेखपाल को जेल भेज दिया है। रविवार को थाने में कई लेखपाल में मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव भैंसी निवासी रविंद्र पंडित उर्फ राजू की शिकायत पर मेरठ की एंटी करप्शन विभाग की टीम ने शनिवार को लेखपाल चंद्रपाल को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए तहसील में जाल बिछा दिया था। रविंद्र पंडित ने अपना मकान खाली कराने के लिए रिपोर्ट लगाने को लेखपाल चंद्रपाल को जैसे ही 20 हजार रुपये की रिश्वत दी। इसी दौरान टीम ने रंगेहाथ लेखपाल को रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ लिया था। टीम ने थाने में शनिवार की शाम को ही आरोपी लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। इस घटना को लेकर तहसील के अन्य लेखपालों में भी हड़कंप मच गया था। रविवार को खतौली पुलिस ने आरोपी लेखपाल चंद्रपाल को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें