फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव खाईखेड़ी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी मोहित त्यागी की शादी करीब नौ साल पूर्व देवबंद के गांव कुरड़ी निवासी अरविंद की बेटी विशाखा से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच साल और एक साल है। परिजनों के अनुसार, 20 मार्च को मोहित और विशाखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति के साथ हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर विशाखा ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में विशाखा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही विशाखा की मौत हो गई, जिस पर परिजन शव लेकर खाईखेड़ी लौट गए। उसकी जलने से मौत की सूचना पर रात में ही देवबंद से उसके परिजन खाईखेड़ी पहुंच गए और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया। जिसके शव को मायके वालों को सौंप दिया। विशाखा के पिता अरविंद ने पति मोहित त्यागी व जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही मनाया था बेटी का जन्मदिन
पुरकाजी। 19 मार्च को ही दंपती ने छोटी बेटी का जन्मदिन मनाया था। इसी दिन शाम के समय किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद 20 मार्च को विशाखा ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

नकली शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर। पुलिस ने होली पर नकली शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर हरसौली चौकी प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह ने हरसौली में दबिश देकर दोनों आरोपियों सतीश निवासी कृष्णापुरी और गांव ढिंढ़ावली निवासी रजनेश बताया। आरोपी नकली शराब बनाकर उसे देहात क्षेत्र में सप्लाई करते थे। दोनों के कब्जे से नकली शराब के साथ ही अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें व अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें