फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम से कैश लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुढ़ाना। बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एचपी गैस एजेंसी के गोदाम के कैश काउंटर से कैश लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट मारकर कैशियर को घायल कर दिया। दिनदहाडे़ हुई लूट की घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
कस्बे में कांधला रोड पर शहीद रिजवान त्यागी एचपी गैस एजेंसी का गैस गोदाम है। रोजाना की भांति कैशियर अजीत सिंह गोदाम के बराबर में बने ऑफिस में कैश काउंटर पर बैठा हुआ था। गैस सिलेंडरों की बिक्री का पैसा इसी काउंटर पर लिया जाता है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार चार बदमाश गैस गोदाम पर पहुंचे। दो बदमाश बाइक के पास खड़े रहे, जबकि दो बदमाश कैश काउंटर पर पहुंच गए। ऑफिस केे गेट खुला होने के कारण दोनों बदमाश अंदर पहुंच गए। उस समय अजीत सिंह के अलावा अन्य कोई कर्मचारी कार्यालय में नहीं था। आनन-फानन में बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे आतंकित कर गल्ले से करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने अजीत सिंह का मोबाइल तथा उसकी जेब में रखी नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से वार करके अजीत को घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी अपनी और गैस एजेंसी सहित 30 से 40 हजार की नकदी लूटी गई है। लुटेरे टी शर्ट और जींस में थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एजेंसी मालिक नजर मौहम्मद त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- दोपहर करीब एक बजे की घटना, पुलिस भी मौके पर पहुंची
- विरोध करने पर कैशियर को तमंचे की बट मारकर किया घायल
- दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से सनसनी फैली

मालिक ने मंगा लिए थे डेढ़ लाख
बुढ़ाना। एजेंसी के मालिक नजर मौहम्मद त्यागी ने बताया कि घटना से दस मिनट पहले उन्होंने गोदाम के कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये कार्यालय में मंगवा लिए थे। बताया कि घटना के समय एजेंसी के कैश काउंटर पर मात्र पांच हजार रुपये के करीब थे। दस मिनट पहले कैश न मंगवाया जाता तो डेढ़ लाख का नुकसान होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें