फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख रुपए हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। ककरौली के गांव खाईखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह पुत्र घसीटू सिंह ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर साढ़े छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर है। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रापर्टी डीलर है। पीड़ित की उस युवक से दोस्ती काफी दिनों से है। कुछ माह पूर्व युवक ने साढ़े छह लाख रुपये कुछ दिन के लिए उधार मांगे थे। पीड़ित ने जानसठ के एक बैंक से रुपये निकाल कर दिए थे। कई बार मांगने पर युवक ने पैसे वापस नहीं किए और पैसे वापस करने से मना कर दिया। आरोप है कि युवक उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शादी रुकवाना ताऊ को महंगा पड़ा
जानसठ। मंतौड़ी गांव में किशोरी के ताऊ को शादी रुकवाना महंगा पड़ा। दोनों पक्षों में विवाद होने पर पुलिस ने ताऊ का भी आरोपी के साथ चालान कर दिया। गांव मंतौड़ी निवासी निवासी योगेंद्र ने अपनी पुत्री सेजल की शादी एक हफ्ता पूर्ण हरिद्वार के युवक से कर रहा था। बारात घर पर आ गई थी, लेकिन किशोरी के ताऊ महाराज सिंह ने डीएम व बाल कल्याण अधिकारी को शिकायत कर पुलिस की मदद से शादी रुकवा दी थी। जिससे बारात वापस लौट गई और उसकी पुत्री की शादी नहीं हो सकी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। इस तरीके से ताऊ को शादी रुकवाना महंगा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें