फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान के लिए जा रहे गौवंश को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। कटान के लिए जा रहे गोवंश को ककरौली पुलिस ने मुक्त करा लिया तथा बिना नंबर की गाड़ी को हिरासत में लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

थाना ककरौली प्रभारी प्रवीण वशिष्ठ ने बताया कि मंगलवार रात्रि गश्त के दौरान जब पुलिस जानसठ रोड स्थित किसान इंटर कॉलेज ककरौली के सामने से गुजर रही थी तभी पुलिस की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ी पुलिस द्वारा वाहन रोकने की कोशिश में वाहन चालक व अन्य वाहन को स्कूल के बराबर से ककरौली जाने वाले मार्ग पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बिना नंबर के टाटा मैजिक वाहन से गाय के पांच बछड़ों को बरामद किया। जिनको कटान के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बछड़ों को गौशाला भेज दिया है तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें