फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने 40 लाख की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने 40 लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों में भरकर पंजाब से तस्करी कर बिजनौर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 700 पेटी पकड़ी हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इस दौरान एक चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आबकारी विभाग जांच-पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर त्रिभुवन सिंह, संतोष सिंह और कांस्टेबल महेंद्र सिंह के साथ सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। जानसठ रोड पर एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। इसी दौरान आए दूसरे ट्रक को टीम ने पकड़ लिया। उसके चालक जोनपुर निवासी सर्वेश को भी हिरासत में ले लिया। ट्रकों की जांच की गई तो पता चला कि उसमें 700 पेटियां अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग की भरी मिली। शराब को ऐसे तस्करी कर लाया जा रहा था कि पीछे घरेलू सामान फ्रिज, टीवी आदि के खाली गत्ते भरे थे और आगे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सर्वेश से पूछताछ में पता चला कि शराब को पंजाब से तस्करी कर लाया जा रहा था। दोनों चालकों को चंडीगढ़ से ट्रक यह कहकर दिए गए थे कि मिलेट्री का सामान है, जिसे बिजनौर पहुंचाना है। वहां दूसरे चालक ट्रक को हैंडओवर कर लेेंगे। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इस संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें