फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन ने दो प्रेमियों संग मिलकर की थी बालिका की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका की हत्या उसकी बड़ी बहन ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक बालिका ने बड़ी बहन को दो प्रेमियों संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। किसी को बताने के डर से ही उसने दोनों प्रेमियों के संग मिलकर छोटी बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। उसके दोनों प्रेमियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका तीन फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पिता ने उसी रात थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस तभी से परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा था। सात फरवरी की सुबह बालिका की बोरे में बंद लाश उसी के घर के सामने मिली थी, जिसकी बलि दिए जाने की आशंका जताई गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने बालिका के माता-पिता और बहन को हिरासत में ले लिया था। एसओ भौराकलां धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच में बालिका की बड़ी बहन के गांव गढ़ी नौआबाद के दो युवकों मोहित पुत्र मांगा व भरतवीर पुत्र सोहन से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उस पर शक पुख्ता हो गया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में बड़ी बहन ने बालिका की हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि छोटी बहन उस पर निगरानी रखती थी और उसने उसे दोनों प्रेमियों संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। किसी से बताए जाने से डरकर उसने दोनों प्रेमियों के संग मिलकर छोटी बहन की पहले गला दबाकर और फिर उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी बहन को जेल भेज दिया है, जबकि उसके दोनों फरार प्रेमियों की तलाश की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त किया गया सरिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

हत्या के बाद घर में ही छिपा दी थी लाश
मुजफ्फरनगर। एसओ भौराकलां धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन की लाश बोरे में बंद कर घर में ही चारा मशीन के पास छिपा दी थी। इसके बाद वह खुद ही पशुओं को चारा-पानी करती रही। इसके चलते परिजनों को लाड़ली की लाश घर में ही होने की भनक तक नहीं लगी। यही नहीं, आरोपी बहन ने खुद को बचाने की खातिर परिजनों को फंसाने से भी गुरेज नहीं किया और खुद ही बहन की बलि दिए जाने की बात भी उड़ा दी। हालांकि पुलिस ने वारदात का सही खुलासा कर हत्यारोपी बहन को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें