फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले से त्रस्त छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में मनचले की हरकतों से परेशान होेकर हाईस्कूल की एक छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। तीन दिन पूर्व खेत से लौटते समय छात्रा को खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश भी की थी। इससे पहले भी कई बार आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को भेजे गए पत्र में बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पीड़ित के अनुसार गांव का ही एक युवक काफी समय से उसकी बेटी के साथ कॉलेज आते-जाते समय छेड़छाड़ करता आ रहा था। कई बार आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी बेटी खेतों से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। परिजनों का आरोप है कि इस घटना की भी थाने में तहरीर दी गई, लेकिन हर बार की तरह पुलिस ने उक्त तहरीर को भी कूड़े की टोकरी में डाल दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते अब आरोपी से बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। जिस कारण उनके पास अब बेटी की पढ़ाई छुड़वाकर उसे घर में ही बैठा लेने के सिवा कोई ओर चारा नहीं है।


यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की है तो जैसे ही उनके पास मार्क होकर तहरीर आएगी, इस पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा। - सोमेंद्र सिंह नेगी, सीओ जानसठ।
विज्ञापन

हाल ही में थाने का चार्ज लिया है, इसलिए उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। इस मामले को दिखवाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - कुशलपाल सिंह, थाना प्रभारी मीरापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें