फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमासपुर में महिला से छेड़छाड़, परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव अलमासपुर में एक महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति व बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर निवासी महिला पति व बेटे के साथ बृहस्पतिवार शाम के समय मार्केट में खरीदारी करने निकली थी। आरोप है कि चौराहे के पास दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ करते हुए उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। महिला के विरोध करने पर दोनों युवक बदसलूकी पर उतर आए। पीड़िता के पति व बेटे ने विरोध किया तो दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर नरेश और अंकित के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें