फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाव गांव में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलाव गांव में मामूली विवाद में शनिवार की रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बेलाव गांव में दशमी का मेला था। मेले में ही किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर रात में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के अभिषेक नागर (19), मिथिलेश नागर (22), नीलेश नागर (26) तथा दूसरे पक्ष से रामाशीष (21), मिंता देवी , रुकमणी देवी (18) , विश्वजीत (19), दशरथ (50) घायल हो गए । सभी घायलों का केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। अभिषेक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें