फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करते दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन

मोरना। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर एक मकान से मांस तथा उपकरण सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ककरौली में अली मोहम्मद के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने गोकशी करते हुए दो व्यक्तियों को धरदबोचा। पुलिस ने मौके से 40 किलो मांस, छुरी, कुल्हाड़ी लकड़ी का गट्टा, बुगदा, बांट तराजू व बछड़े की खाल को बरामद किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराकर आरोपी अली मोहम्मद पुत्र दीन मौहम्मद व नफीस पुत्र बशीर निवासी ग्राम दधेडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वन महोत्सव का समापन
मोरना। वन महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मोरना क्षेत्र के गांव दरियापुर में पौधरोपण किया गया तथा ग्रामीणों से पौधरोपण करने की अपील की गई। इस दौरान पौधरोपण से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद उर्फ बबलू द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के खुर्शीद आलम, शबी हैदर, नत्थू सिंह, सतेंद्र कुमार, प्रमोद, उमेशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें