घर में घुस कर किया हमला
मीरापुर। गांव भुम्मा के एक घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मारपीट में एक व्यक्ति घायल है। भुम्मा के सुधीर पुत्र शोभाराम ने रिपोर्ट में बताया कि विकिल पुत्र मानेंद्र, गौरव पुत्र सहेंद्र, निक्की पुत्र दिमाग सिंह व महक सिंह पुत्र गोपाल आदि ने उनके घर में घुसकर उनके चाचा चतरसेन को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती से छेड़छाड़
मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक युवती ने सरेआम एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडिता का कहना है कि दोपहर के समय जब वह अपने घर से अपने चाचा के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी शाहवेज ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
सात के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
मीरापुर। विद्युत विभाग ने गांव मुझेडा सादात में छापेमारी कर सात लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी। जेई विनीत सैनी ने बताया कि चैकिंग के दौरान मुझेडा निवासी आरिफ, शाहिद , अहमद , इस्तखार, अनवर , अरशद और इरफान को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा।
खंभे कोलेकर टकराव की स्थिति
मीरापुर। गांव भुम्मा में कुछ लोगों द्वारा रास्ते में जबरन खंभा लगाने को लेकर टकराव की आशंका बनी है। गांव के एक धार्मिक स्थल के पास बिजली विभाग का एक खंभा काफी वर्षों से लगा हुआ था। इस खंभे से गांव में विद्युत आपूर्ति जाती है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस खंभे को हटाने की नियत से एक नया खंभा खड़ा कर दिया। जेई विनीत सैनी ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर संबंधित लोगों को नय्रा खंभा हटवाने के लिए कहा है। जेई ने बताया कि नया खंभा लगाने का कोई विभागीय आदेश नहीं है।