फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छय मार गिरोह ने की थी सपेरे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के खांजापुर में 26 फरवरी को हुई सपेरे जगरूपनाथ की हत्या छयमार गिरोह ने लूट का विरोध करने पर की थी। सहारनपुर की शहर कोतवाली पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके चार साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा जनपद के ग्राम मोरीवाला निवासी बलवंतनाथ अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खांजापुर में डेरे में रहता है। 26 फरवरी की रात्रि में उसके परिवार के लोग सोए हुए थे। रात्रि में बदमाशों ने डेेरे पर धावा बोल कर 30 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाशों के हमले में जगरूपनाथ पुत्र लोकनाथ, सुखबीरनाथ पुत्र जगरूपनाथ, बलवंत नाथ, जागरनाथ पुत्रगणप लोकनाथ निवासीगण ग्राम मोरीवाला घायल हो गए थे। बाद में जगरूपनाथ की मौत हो गई थी। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि सहारनपुर की शहर कोतवाली पुलिस ने छय मार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने जगरूपनाथ हत्याकांड की घटनाकरना स्वीकार किया है। पुलिस ने हरदोई निवासी यूसुफ, बदायूं निवासी आशिक अली उर्फ नसीबा, लोनी निवासी अजित व महावीर को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार साथी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें