फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, बकरी व अन्य पशु जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। घर में अचानक लगी आग के कारण न केवल घर का सामान जलकर राख हो गया, बल्कि घर में बंधी बकरी और अन्य पशु भी जलकर मर गए। पीड़ित परिवार के अनुसार सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हरजौली जट निवासी इस्लाम कच्चे मकान में रहते हुए मेहनत मजदूरी करता है। इस्लाम ने कुछ बकरियां व अन्य पशु भी पाल रखे है। शुक्रवार को देर शाम घर के एक कोने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद इस्लाम की पत्नी ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन सामान व पशुओं को वह बाहर नहीं निकाल पाई। शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को काबू किया, लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक घर जल चुका था। आग लगने से घर में मौजूद कुछ बकरियां जल कर मर गईं तथा कुछ झुलस गईं, कुछ अन्य पशु भी जले हैं। आरोप है कि आग लगने की फायर बिग्रेड को सूचना दी गई थी, लेकिन फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें