फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर में बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी शहनाज पत्नी अकबर ने तहरीर देकर में बताया कि उसका पति अकबर पानीपत में आढ़ती है। शहनाज अपने घर का ताला लगाकर चार दिन पूर्व मेरठ एक रिश्तेदारी में गई थी। बीते शुक्रवार को बदमाशों ने मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताले तोड़कर उसके मकान से एक लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाश घर का सामान भी खुर्द-बुर्द कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


मारपीट कर अंगूठी, मोबाइल छीना
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी आशिया पुत्री इकरामुदीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ एक युवती व उसका भाई रहता था। 17 फरवरी को दोनों ने अकारण ही उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी सोने की अंगूठी, चेन व मोबाइल छीन लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना निवासी दिलनवाज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि एक महिला ने अपने साथियों अब्दुल सत्तार, सोनू, आरिफ व शुएब के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसका पर्स छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक प्रवीण निवासी इंद्रा कालोनी है। जिसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें