फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव चौक पर भिखारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिव चौक के पास भिखारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि काफी दिनो से शिव चौक के आसपास एक भिखारी भीख मांगता था। शनिवार रात्रि में उसकी मौत हो गई। सुबह वह शिव चौक वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। वह कहां का रहने वाला था तथा उसका नाम क्या था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
युवक लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड से युवक लापता हो गया। उसके मामा ने लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। मिमलाना रोड निवासी अरशद पुत्र वहीद ने बताया कि उसका भांजा आलम पुत्र राशिद विगत 11 नवम्बर को घर से बगैर किसी को कुछ बताए निकला था, जिसके बाद आलम घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

तमंचों सहित दो बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सुजडू निवासी फरमान पुत्र घोल्लू और नई आबादी निवासी परवेज पुत्र सलीम को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के कूकडा के जंगल से चोरों ने टाटा कंपनी की साइट से ट्रांसफार्मर व अन्य सामान चोरी कर लिया। टाटा प्रोजेक्ट के डायरेक्टर संजय सिंह ने इस संबंध में नई मंडी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें