खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने फाइनेंसर कंपनी में लूट करने में शामिल तीन बदमाशों को कोर्ट के आदेश पर मेरठ जेल से रिमांड पर लेकर निशानदेही पर लूट की रकम बरामद की है।
पॉश कालोनी नेहरू नगर में जून में बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसर कंपनी में घुसकर करीब 1.50 लाख रुपये की नगदी लूटकर सनसनी फैला दी थी। लूट करने वाले बदमाशों को मेरठ पुलिस ने लूट की घटना में पकड़ा था। इनसे पूछताछ में खतौली की भी घटना को कबूल किया था। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मेरठ जेल में बंद तीन बदमाशों जगमोहन, अनुज सुल्तान को 12 घंटे के रिमांड पर लिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर मोक्षधाम रोड पर झाड़ी से लूटी गई 7500 रुपयों की नगदी बरामद की है।