फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड में बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर राहगीर से स्कूटी लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जिसको पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ में एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि नई मंडी पुलिस को शुक्रवार देर रात कि जानसठ रोड पर एक पब्लिक स्कूल के पास तीन बदमाश राहगीर से स्कूटी लूट रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई । गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश बुलंदशहर का निवासी सतेंद्र है। हाल ही में वह नई मंडी क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस घायल बदमाश के आपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें