फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी गार्ड पर हमला, हाइवे पर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर डिस्टलरी में घुसकर कर्मचारियों समेत तीन युवकों ने गार्ड पर हमला कर घायल कर दिया। वहां से भागने पर इन युवकों ने हाईवे पर कार सवारों से मारपीट की और लूटपाट करने का प्रयास किया। मंसूरपुर और खतौली पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। खतौली पुलिस ने तीनों युवकों का चाकू रखने के जुर्म में चालान किया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर की सरशादी लाल डिस्टलरी के गार्ड देवबंद क्षेत्र के गांव बनेड़ा निवासी जुबेर खान ने शुक्रवार की रात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डिस्टलरी के अस्थायी कर्मचारी कालू और बुद्धु ने रात करीब 11 बजे धोखे से गेट खुलवाया। दोनों कर्मचारियों के साथ एक युवक भी था। डिस्टलरी में घुसते ही तीनों ने उसको डंडों से हमला कर घायल कर दिया। गार्ड ने पुलिस को बताया कि तीनों के हाथों में धारदार हथियार भी थे। शोर मचाने पर तीनों बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। इन युवकों ने ही हाईवे पर नावला कोठी से निकलकर खतौली क्षेत्र में कार सवारों को रोक लिया। इन युवकों ने कार सवारों से मारपीट कर लूटपाट करने की कोशिश की। कार सवारों ने सौ नंबर पर पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना दे दी। बदमाशों की सूचना पर मंसूरपुर और खतौली पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। खतौली पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी कालू पुत्र कंवरपाल, अंकित पुत्र ओमकार, नितिन पुत्र सतेंद्र बताए। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चाकू बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को तीनों का चाकू रखने के जुर्म में चालान कर दिया।
-------------
तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। हाईवे पर कार सवारों के साथ मारपीट की। तलाशी के दौरान तीनों के पास से चाकू बरामद हुए हैं। खतौली पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूक्ष्म प्रकाश, सीओ खतौली।
-------------
गार्ड ने तीनों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। थाना मंसूरपुर में भी तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-केपी सिंह चाहल, इंस्पेक्टर, मंसूरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें