फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित सांडू गैंग के सदस्य हैं मोहित के हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित सांडू गैंग के सदस्य हैं मोहित के हत्यारोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गांव दौलतपुर गांव निवासी युवक मोहित की हत्या करने वाले तीनों युवक कुख्यात रोहित सांडू गैंग के गिरोह के सदस्य हैं। तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें बनाकर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर रेशू विहार चौक के निकट शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने गांव दौलतपुर निवासी दीपचंद के बेटे मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले मोहित की बाइक सवारों से कहासुनी व मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद एक युवक ने अंटी से तमंचा निकालकर सीधे मोहित को सीने पर गोली मार दी थी। मामले में मोहित के पिता दीपचंद ने गांव जड़ौदा निवासी मालू, आकाश व गांव लच्छेड़ा निवासी लविश उर्फ लंगडा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में हत्यारोपी तीनों युवक कुख्यात रोहित सांडू गैंग के सदस्य होने की जानकारी मिली है। इनमें से मालू, रोहित सांडू गैंग का शूटर है। उन्होंने बताया कि मोहित की मालू पक्ष से करीब डेढ़ महीने पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद से मालू पक्ष मोहित की हत्या की साजिश रच रहा था, जिसे आखिरकार शुक्रवार दोपहर अंजाम दे दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी हत्यारोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें