फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर किसानों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में किसानों के बीच मारपीट
विज्ञापन

खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल में गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर किसानों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि किसान को तमंचे से गोली मारने का भी प्रयास किया। किसान को तमंचे की बट भी मारी। मारपीट को लेकर मिल में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव रसूलपुर और गगसोना के किसानों के बीच गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे पीछे करने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि रसूलपुर के किसानों ने गगसोना के किसान अमित के साथ मारपीट करते हुए तमंचे से भी गोली मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर रसूलपुर के किसानों ने अमित को तमंचे की बट मारकर पीटा, जिसको लेकर मिल में हंगामा खड़ा हो गया। मिल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के किसानों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों गांवों के किसान भूड़ पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस चौकी में दोनों गांवों के किसानों के बीच आपस में समझौता करने को लेकर प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें