फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करते युवक को पकडकां धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी करते युवक की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित गुलशन भवन में चल रहे सत्संग के दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से चोरी के कई मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जिस बाबत उससे पूछताछ की जा रही है।
शहर के रुड़की रोड स्थित गुलशन भवन में बुधवार को सत्संग चल रहा था, जिसमें शहर क्षेत्र के साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्र से भी श्रद्धालु आए हुए थे। इसी दौरान एक युवक बाहर सड़क पर खड़े वाहनों में से एक बाइक चोरी करने लगा। बाइक चोरी कर रहे युवक की करतूत सत्संग भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे अंदर लगी टीवी स्क्रीन पर देखकर श्रद्धालुओं ने बाहर आकर रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने बाइक चोरी कर रहे युवक की जमकर धुनाई करते हुए उसे सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां तलाशी लेने पर युवक के पास से कई मोबाइल भी बरामद हुए, जो चोरी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग काटकर रुपये चोरी करती महिला पकड़ी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा में चल रहे गोगा म्हाड़ी के मेले में गांव निराना निवासी ममता पत्नी मुकेश प्रसाद चढ़ाने आई थी। ममता के अनुसार प्रसाद चढ़ाने के दौरान ही एक महिला ने उसका बैग काटकर उसमें रखे डेढ़ हजार रुपये निकाल लिए। उसी समय पीड़िता ने आरोपी महिला को पकड़कर शोर मचा दिया, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने बाद में आरोपी महिला को चेतावनी देते हुए वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें