फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर कुंडल व सामान ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भूड़ रजवाहा के पास वृद्ध महिला को झांसे मेें लेकर दो ठगों ने उससे सोने के कुंडल व सामान से भरा थैला ठगकर ले गए। महिला ने शोर मचाया तो दोनों ठग फरार हो चुके थे। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव लिसौड़ा निवासी वृद्ध महिला तारा पत्नी शेर सिंह ने रविवार को खतौली के बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थीं। बाजार से सामान खरीदकर तारा वापस थैले में सामान खरीद अपने घर जा रही थी। भूड़ क्षेत्र में रजवाहे के पास दो ठग महिला को मिले। इन ठगों ने महिला को झांसे में लेकर बताया कि उसका बेटा बड़ा कष्ट झेल रहा है। आप हमको कानों के कुंडल और थैले समेत सामान दे दो। इसके बाद आपको खाली हाथ आगे को कुछ कदम चलना है। पीछे मुड़कर कतई मत नहीं देखना। इससे आपको भगवान के दर्शन होंगे और परिवार में बेटे के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। महिला ठगों के झांसे में आ गई। लोगों ने महिला के बताने पर दोनों ठगों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता को लेकर परिवार के लोग थाने में पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर ठगों को तलाश करना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें