फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गोलियों के साथ दबोचे गोकशी के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की गोलियों के साथ दबोचे गोकशी के आरोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर नशे की गोलियां, गोवंश चोरी में इस्तेमाल होने वाली कार, चोरी का बिजली तार व अन्य सामान बरामद किया। आरोपी गोकशी के मामले में भी वांछित चल रहे थे। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी पुलिस ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान मारुति वैन सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर वैन सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वैन में सवार तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिनमें इनाम व फैजान पुत्र शरीफ, निवासी गांव संधावली और बाबू पुत्र हाशिम निवासी बझेड़ी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक-एक हजार नशे की गोलियां, सौ मीटर चोरी का बिजली तार, गोकशी के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया गया। इंस्पेक्टर के शब्दों में, आरोपियों से बरामद की गई वैन की जांच की जा रही है। उक्त वैन को आरोपी गोवंश चोरी में इस्तेमाल करते थे और गोवंश चोरी कर उसका कटान कर देते थे। इस संबंध में उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें