फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचल कर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पीनना के पास रोडवेज की अनुबंधित बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने हुए था।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा कलां निवासी मोहम्मद अली मेहंदी (42) पुत्र जमील बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बाइक से शहर आ रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव पीनना के पास सामने से आती रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। व्यक्ति पास मिले मोबाइल और कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बताया गया कि अली मेहंदी शहर के मॉडल टाउन निवासी टैक्स अधिवक्ता असगर मेहंदी का छोटा भाई था। शहर पुलिस ने परिजनों की ओर से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बस चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें