फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचैंडा कलां से किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचैंडा कलां निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी दो दिन पूर्व घर से किसी काम के लिए निकली थी। इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। घंटों तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि मोहल्ला जनकपुरी निवासी सचिन उनकी बेटी के साथ देखा गया था। इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह भी घर से नदारद मिला। परिजनों ने सचिन पर ही बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जल निगम का जिला बदर ठेकेदार दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगारामपुरा निवासी संजीव त्यागी जल निगम में बतौर ठेकेदार काम करता है। कुछ समय पूर्व विभागीय अफसर के साथ हुए मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद आला अफसरों ने उसे जिला बदर घोषित कर दिया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात आरोपी संजीव त्यागी के अपने घर होने की सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें