फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमतनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रहमतनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रहमतपुर में लेन-देन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक को गोली लग गई, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर निवासी रईस का मोहल्ले के ही मुजफ्फर व नवेद के साथ लेनदेन का विवाद चल रहा है। गत दिवस उक्त दोनों ने रईस के घर पहुंचकर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें वहां से गुजर रहे अब्दुल रहमान निवासी जामियानगर घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में रईस की ओर से हमलावरों उक्त हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें