फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा और एसएसओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मौके पर पहुंचे एसडीओ देहात और तहसीलदार न्यायिक को सड़क पर बैठा लिया। मृतक के पिता ने एसएसओ के विरुद्ध पुलिस को तहरीर भी दे दी है।
गांव मुबारिकपुर निवासी आशीष (30) पुत्र रमेश ठेकेदार के साथ लाइनमैन का काम करता है। बुधवार को लाइनमैन आशीष गांव मढ़करीमपुर मार्ग पर 11 हजार की हाईटेंशन लाइन को ठीक कर रहा था। इससे पूर्व लाइनमैन ने बिजलीघर के एसएसओ से शटडाउन लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन ठीक करते समय अचानक लाइन जोड़ दी गई। करंट लगने से आशीष झुलस गया। खबर लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसको खंभे से नीचे उतारा। परिजन आशीष को पहले मोदीपुरम के ग्लोबल हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में लाइनमैन की मौत को लेकर आक्रोश फैल गया और गांव के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा और एसएसओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ देहात पुष्पेंद्र और तहसीलदार न्यायिक नीरज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर दोनों अधिकारियों को सड़क पर अपने बीच बैठा लिया। बाद में समझौता वार्ता होने पर ऊर्जा निगम की ओर से करंट का दो लाख रुपये का चेक एसडीओ ने सौंपा तथा तीन लाख रुपये का चेक पर 15 दिन बाद की तारीख डालकर दिया गया। मृतक के पिता रमेश ने एसएसओ सुल्तान के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। ग्रामीणों ने करीब सवा दो घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगाया। जाम के दौरान जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया था। जाम लगने से वाहन सवारों को ठंड के मौसम में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें