फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने जौली रोड पर मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की कार, बाइक, लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश लूट और वाहन चोरी के अलावा पशु चोरी की भी करते थे। मंगलवार रात भी ये बदमाश कूकड़ा मंडी से बछड़े चोरी कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि वैगनआर कार सवार बदमाश कूकड़ा मंडी में घूमने वाले बछड़े चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने जौली रोड पर कूकड़ी गांव के जंगल में बदमाशों की घेरांबदी की। पुलिस से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को अवैध असलाह समेत दबोच लिया। बरामद कार पर दिल्ली नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम फिरोज पुत्र इकबाल निवासी ककरौली, नसीम पुत्र याकुब निवासी संभलहेड़ा और अमर पुत्र महेंद्र निवासी अमित विहार कूकड़ा बताए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सुरेंद्र नगर से लूटा गया मोबाइल फोन और चुराई बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इनका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें