फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुट भिडे़, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बुधवार शाम छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में कई छात्र चोटिल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर उसके पहुंचने से पूर्व ही झगड़ा कर रहे छात्र फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है। अभी तक कोई पक्ष कोतवाली अथवा सीएचसी नही पहुंचा था।
विज्ञापन

बुधवार करीब तीन बजे रामबाग कालोनी में छात्रों का जमघट लगना शुरू हो गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही छात्रों के दो गुटों में हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई। इनमें जमकर मारपीट हुई। हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही छात्र वहां से भाग निकले। मारपीट में कई छात्र जख्मी हो गए थे। इसके बाद उक्त छात्रों में सर्राफा बाजार में दोबारा भिडे़। वहां भी मारपीट हुई। बताया जाता है कि एक कॉलेज के गांव जेहरा और सलारपुरा निवासी दो छात्रों में किसी बात पर मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों छात्रों ने फोन करके अपने अपने गांव के अन्य युवकों को इसकी जानकारी देकर इकट्ठा कर लिया। कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें