फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर पकड़ कर जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बदर पकड़कर जेल भेजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने गंभीर मामलों में जिलाबदर किए दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है। पुलिस ने गांव दीदाहेड़ा में दबिश देकर यामीन पुत्र शौकत को गिरफ्तार किया है। यामीन के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। इसके अलावा भी गांव सुजडू की जहांगीर पट्टी निवासी आसिफ पुत्र जाहिद को चाकू समेत दबोचा है। आफिस भी गंभीर मामलों में जिला बदर किया गया था। जो यहीं घूम रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
छह किलो डोडा समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मोहल्ला खालापार में दबिश देकर गुफरान उर्फ पप्पू उर्फ भांजा पुत्र इरफान को पकड़ा है। गुफरान छेड़छाड़ के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से साढ़े छह किलो डोडा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन

शव मिला
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड के निकट साईंधाम मंदिर के निकट शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने मोर्चरी भिजवाया है। मृतक की उम्र तीस साल बताई गई है।
छात्र का सिर फोड़ा
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कालेज में छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कक्षा आठवीं के छात्र अमन पुत्र अनिल का उसके स्कूली साथियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
हत्यारोपी दबोचा, तमंचा बरामद
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना गौरव मलिक हत्याकांड में पुलिस ने चौथे हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बीते माह गांव पीनना निवासी गौरव मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने गौरव को उसके ऑफिस में निशाना बनाया था। पुलिस मामले में सुमित, मंजीत, राहुल को पहले ही जेल भेज चुकी है। शुक्रवार की रात सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र नरेंद्र निवासी किनौनी थाना शाहपुर को चरथावल रोड से गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी के कब्जे से एक 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें