फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी से युवती लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 24 जून को ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की तलाश की तो उसे हनुमान चौक निवासी अमन, अर्जुन व विवेक वर्मा द्वारा अपहरण कर ले जाए जाने की जानकारी मिली। परिजनों ने उक्त तीनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार मोबाइल पर कॉल कर युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ही मोहल्ला निवासी ने संदीप पाल, उसकी पत्नी स्वाति व एक अज्ञात पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी 22 जून की सुबह मंदिर गई थी, जहां से आरोपी उसे अपहरण कर ले गए। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शनिवार सुबह आरोपी संदीप पाल को गिरफ्तार कर अपहृत युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस युवती का मेडिकल कराते हुए उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें