रुद्रपुर में रंपुरा क्षेत्र में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर रात दोनों पक्ष के दो युवक आमने-सामने आ गए और गालीगलौच शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से अन्य लोग भी आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह क्षेत्र के कुछ संभ्रात लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्ष का समझौता हो गया और पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई।