फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार के नर्सिंग होम में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार के नर्सिंग होम में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद तीमारदार महिला मरीज को लेकर बिना भुगतान किए ही रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके परिजनों ने सदर बाजार स्थित नर्सिंग होम में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था। उसका किसी रसौली जैसी गांठ का ऑपरेशन होना था। रविवार सुबह महिला का ऑपरेशन कर उसे जब वार्ड में शिफ्ट किया गया तो महिला मरीज ने नर्सिंग होम के एक वार्ड ब्वॉय पर ऑपरेशन थियेटर में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा डाला। इस पर महिला के परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी वार्ड ब्वॉय से पूछताछ की। इस दौरान नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर ने वार्ड ब्वॉय को विश्वसनीय बताते हुए दावा किया कि ऑपरेशन के दौरान बेहोश महिला को आखिर कैसे छेड़छाड़ की जानकारी हुई ? डॉक्टर ने मामले को लेनदेन से संबंधित बताया, जो बाद में तब सच साबित हुआ, जब मरीज के परिजन महिला को लेकर बिना भुगतान के ही नर्सिंग होम से रफूचक्कर हो गए। डॉक्टर का कहना है कि बिल भुगतान न करने की साजिश के तहत वार्ड ब्वॉय पर फर्जी आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें