फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। तितावी शुगर मिल के पास हुए हादसे में तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तितावी निवासी तेजपाल (55) पुत्र जयचंद बृहस्पतिवार को आईपीएल शुगर मिल के पास स्थित अपने खेत पर जा रहा था। जब वह पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव धनसैनी के निकट पहुंचा, उसने ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहे महिपाल से खेतों पर जाने के लिए लिफ्ट मांग ली। जैसे ही तेजपाल ट्रैक्टर पर बैठने लगा, पीछे से तेजगति से आते कैंटर ने ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर के साथ ही ट्रैक्टर भी सड़क किनारे नाले में जाकर पलट दिया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। तेजपाल के भतीजे नीरज ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें