फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की, गिरफ्तार
विज्ञापन

छपार। क्षेत्र में हाईवे पर स्थित कोचिंग सेंटर संचालक ने कक्षा-11 की छात्रा को ट्यूशन के बहाने बुुलाकर उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी जावेद कस्बे के एक कॉलेज में संविदा पर अध्यापक है। वह हाईवे पर ही एक दुकान किराए पर लेकर उसमें कोचिंग सेंटर चलाते हुए छात्र-छात्राओं को ट्यूशन भी पढ़ाता है। उक्त कोचिंग सेंटर में कक्षा-11 की एक छात्रा भी ट्यूशन पढ़ती है, जिसे जावेद ने रविवार सुबह भी ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया हुआ था। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि जब छात्रा ट्यूशन पढ़ने पहुंची, तो कोचिंग सेंटर में कोई नहीं था। छात्रा को अकेली पाकर आरोपी जावेद उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करे लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। भयभीत छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों द्वारा आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें