फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन

भोपा। लेनदेन के मामले में बाकरनगर गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर भड़के महिलाओं व ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर हंगामा करते हुए अधेड़ को छुड़ाने का भी प्रयास किया।
सोमवार शाम भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली निवासी अली हसन ने थाना पर एक प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के ही गांव बाकर नगर निवासी ऋषिपाल अपने गांव में गन्ना कोल्हू चलाता था। उसी समय से उस पर कुछ रकम बकाया चली आ रही है, जिसका तकाजा ऋषिपाल से उसने अनेकों बार किया है, लेकिन हर बार ऋषिपाल उससे वादा कर उसे वापस भेज देता था। सोमवार को अली हसन की शिकायत पर पुलिस ऋषिपाल के कोल्हू पर पहुंची, जहां से ऋषिपाल को पुलिस थाने ले आई। यह खबर जैसे ही ऋषिपाल के परिवार की महिलाओं को लगी तो वह दर्जनों ग्रामीण व महिलाओं के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थाने आ गई। आते ही थाने के अंदर हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं व ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए ऋषिपाल को छुड़ाने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने महिलाओं व ग्रामीणों को बमुश्किल समझा कर शांत किया। जांच के बाद उसे छोड़ देने के पुलिस के आश्वासन पर वो वापस लौटे। हलका इंचार्ज वीर सिंह ने बताया ऋषिपाल को पूछताछ के लिए थाना लाया गया हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी संग गई युवती
भोपा। थाना क्षेत्र गांव ककराला निवासी महिला द्वारा एक सप्ताह पूर्व थाना पर अपने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने गाजियाबाद के गांव भोआपुर निवासी युवक टीपू पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को भी भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग से बरामद किया था। युवती के सोमवार को कोर्ट में ब्यान कराये गये। इसके बाद युवती प्रेमी संग चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें